Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी, तीन भट्ठियां ध्वस्त

 
Bahragora(Himangshu karan) : शनिवार की सुबह वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी एवं पुलिस बल के जवानों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान में बहरागोड़ा थानांतर्गत मुटूरखाम पंचायत के स्वर्णरेखा नदी के किनारे में संचालित की जा रही तीन अवैध महुआ शराब निर्माण की तीन भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त किया. पुलिस ने दो सौ किलोग्राम जावा महुवा को नष्ट किया. पुलिस को देख संचालक भाग निकले. पुलिस भट्ठी संचालकों का नाम-पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए जांच पड़ताल कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माताओं एवं विक्रेताओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी रहेगा. [caption id="attachment_691898" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SHARAB-BHATHI-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भट्ठियां ध्वस्त करती पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-date-of-the-sixth-convocation-of-kolhan-university-is-not-final/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के छठे दीक्षांत समारोह की तिथि फाइनल नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही