Search

 
 
 

बहरागोड़ा : पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिवार ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

 
Baharagora (Himangshu Karan) : मुसाबनी स्थित बीडीएसएल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सोमवार को बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय द्वारा सत्र 2022-2023 के  मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है. इसके लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में जयदीप भकत, सुमन गोप, सीमांत साव, रुद्र प्रताप साव, दीया दे, समर अली, विशाल, लक्ष्मी, कुमकुम समेत टॉप दस भैया-बहन को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव बाबुलाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है. भैया-बहन को राष्ट्रीय शिक्षा के अनुरुप तकनिकी एवं वोकेशनल ट्रेनिंग की भी आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-raid-against-illegal-mahuva-liquor-traders-intensifies/">मनोहरपुर

: अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की छापामारी तेज

प्रश्नोत्तर सत्र में कैरियर संबंधी पूछे प्रश्न

बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी निरंजन नायक ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाविद्यालय में हर वर्ष विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट होता है. महाविद्यालय में हर स्ट्रीम के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरण एवं बेहतरीन शैक्षणिक टीम विद्यार्थियों को उन्नति की दिशा में ले जाने हेतु अग्रसर है. प्रश्नोत्तर सत्र में भैया-बहनों ने महाविद्यालय एवं कैरियर संबंधी काफी प्रश्न पूछे. इस अवसर पर विद्यालय के सह सचिव चौधरी उमेश सिंह, जय प्रकाश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य रूमी सरकार तथा बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लेक्चर बुद्धदेव बोस, तुलसी स्वाईन एवं विकास पातर जी उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के आचार्य तपन मिश्रा, मन्जुला दास, मिथलेश पांडे समेत समस्त विद्यालय परिवार की अहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही