Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : माटिहाना-चाकुलिया सड़क पर आलू लदा ट्रक पेड़ से टकराया, चालक जख्मी

Bahragora : बरसोल थाना अंतर्गत चाकुलिया - माटिहाना सड़क पर शुक्रवार की सुबह आलू से लदा ट्रक (डब्ल्यूबी 33 सी 7121) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में ट्रक का चालक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला के विष्णुपुर निवासी उदय चक्रवर्ती (38) बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए उसे बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bahragora-aloo-truc.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/violence-not-stopping-in-manipur-miscreants-set-union-minister-rk-ranjan-singhs-house-on-fire/">मणिपुर

में नहीं थम रही हिंसा : उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह घर में लगायी आग
यहां उसका इलाज जारी है. यह ट्रक पश्चिम बंगाल से आलू लेकर ओडिशा जा रहा था. भुतिया पंचायत भवन के समीप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया. ट्रक के पेड़ से टकराने के बाद ग्रामीण जुट गए और ट्रक पर लदे आलू ले जाने की होड़ लग गई. आलू से भरी अनेक बोरियां ग्रामीण ले भागे. सूचना पाकर बरसोल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही