Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, कहना मुश्किल

 
Bharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में रजलाबांध पंचायत अंतर्गत कृष्णा होटल के पास एनएच-18 से इचड़ाशोल जाने वाली सड़क पर उभरे श्रृंखलाबद्ध गड्ढों को देख यह समझ पाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क. विगत कई वर्षों से इस प्रमुख सड़क की बदहाली की त्रासदी यहां के समाज का हर तबका झेल रहा है. फिलवक्त हल्की बारिश में ही इस सड़क पर उभरे तमाम गड्ढे पानी से भर गए हैं. आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह सड़क घनी आबादी के बीच से गुजरी है. इसी सड़क से होकर रोजाना सरस्वती विद्या मंदिर और आईटीआई कॉलेज के विद्यार्थी आना-जाना करते हैं. यह सड़क फायर ब्रिगेड स्टेशन, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, प्रखंड और अंचल कार्यालय को जोड़ते हुए मुख्य बाजार पथ में मिलती है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-scorched-by-fire-referred-to-rourkela-2/">मनोहरपुर

: आग से झुलसी महिला, गंभीर, राउरकेला रेफर

शिकायत के बाद भी नहीं हुई पहल

पिछले कई वर्षों से यह सड़क बदहाल है. जब भारी वर्षा होती है तब सड़क पर उभरे तमाम गड्ढे पानी से भर कर तालाब में तब्दील हो जाते हैं. सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. फायर ब्रिगेड से दमकलों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है. सर्वाधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को होती है. यह सड़क इस इलाके की जीवन रेखा है. विगत कई साल से स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई. अब इस बरसात में भी यहां के निवासियों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही