Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ICSE 10वीं का रिजल्ट : बहरागोड़ा : रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल की टॉपर बनी प्राची मिश्रा

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल की आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. इस स्कूल से 10वीं की परीक्षा में कुल 164 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इनमें 158 विद्यार्थी उतीर्ण हुए. जबकि छह विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे. विद्यालय में 98 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बहरागोड़ा की प्राची मिश्रा रही. उसने इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया. वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं. पिता राजेश मिश्रा शिक्षक तथा माता दीप्ति त्रिपाठी शिक्षिका हैं. 97.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का अमृत कुमार पैड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वह आगे चलकर इंजीनियर बनने की इच्छा रखता है. पिता अरुण कुमार पैड़ा एक ट्रक मैकेनिक हैं तथा मां झुनू पैड़ा गृहिणी हैं. वहीं दानिया हुसैन ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया. परीक्षा परिणाम से विद्यालय के शिक्षक उत्साहित हैं. [caption id="attachment_637135" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/14rc_m_160_14052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सेकंड टॉपर अमृत कुमार पैड़ा अपने अभिभावकों के साथ[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-three-day-training-camp-of-anandmarg-seva-dal-kolkata-ends/">चांडिल

: आनंदमार्ग सेवा दल कोलकाता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही