Search

 
 
 

Bahragora: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस

 
Bahragora (Himangshu karan): सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा के प्रांगण में सोमवार को सिखों के दसवें गुरु  श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश दिवस बड़े हर्षोल्लाह एवं भव्य आयोजन के साथ मनाया गया.

पुष्पार्चन, दीपार्चन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रकाश दिवस के कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः कालीन वंदना सभा में भारत माता, मां भारती, सरना माता एवं ॐ के चित्रों के साथ-साथ श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चित्र पर पुष्पार्चन, दीपार्चन एवं माल्यार्पण से किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ-साथ बहरागोड़ा संकुल के संकुल प्रमुख अशोक कुमार नायक ने गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश दिवस मनाने के पीछे के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किये.

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर शिक्षक पार्थ सारथी,  हरिहर माईति, दिती मिश्र, असीम कुमार, गौरांग राणा,  दर्प नारायण आदि ने भी श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने वक्तव्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों के समक्ष अपना आशीष वचन प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा अष्टम की छात्रा अस्मिता साहू ने किया. अंत में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान वासुदेव प्रधान के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/the-development-of-the-country-and-the-state-cannot-be-imagined-without-women-hemant-soren/">महिलाओं

के बगैर देश और राज्य के विकास की परिकल्पना कतई नहीं की जा सकती : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही