Baharagora (Himangshu Karan) : ईद के मद्देनजर बहरागोड़ा कब्रिस्तान के पास स्थित ईदगाह को मुस्लिम कमेटी की ओर से बेहतर तरीके से सजाया जा रहा है. ईदगाह के पास भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है तथा मुस्लिम बस्ती की गलियों को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया जा रहा है. ईद को लेकर सभी में खुशी का माहौल है. मुस्लिम कमेटी इस पर्व को भव्य बनाने में जुटी हुई है. मुस्लिम समुदाय के लोग नए वस्त्र खरीद रहे हैं. बहरागोड़ा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष अली इकबाल, सदस्य एमडी तमन्ना, अफाक आलम, रौनक जमीर, इरशाद, मोतीबुल रहमन, शेख इस्लाम, मंजर आलम, शमशेर, बंटी, आताबुल रहमन तथा अनेक लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/three-day-national-conference-organized-in-jamshedpur/">जमशेदपुर
में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन, फोरेंसिक मेडिसिन-साइंसेज, पुलिस अधिकारी सहित 200 डेलीगेट्स हुए शामिल [wpse_comments_template]
में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन, फोरेंसिक मेडिसिन-साइंसेज, पुलिस अधिकारी सहित 200 डेलीगेट्स हुए शामिल [wpse_comments_template]
Leave a Comment