Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मौदा के सुनका तालाब का जीर्णोद्धार कार्य शुरू

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा पंचायत का सुनका तालाब पूरी तरह से सूख गया है. इस तालाब के सूखने के कारण आसपास का जलस्तर भी नीचे चला गया है. चापाकल व कुआं का पानी भी नीचे चला गया है. इससे आम लोगों को कठिनाई हो रही है. चालीस वर्ष पूर्व इस तालाब का निर्माण हुआ था. उसके बाद कभी इसका जीर्णोद्धार नहीं होने से धीरे-धीरे तालाब मिट्टी व गाद से भर गया है. पिछले कई साल से विभाग से तालाब के जीर्णोद्धार की मांग ग्रामीण कर रहे हैं. मगर अब तक कोई पहल नहीं हुई. ग्रामीणों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मदद मांगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-taken-against-those-selling-gutkha-in-shops-near-schools-huge-amount-of-gutkha-recovered-fined/">जमशेदपुर

: स्कूलों के समीप दुकानों में गुटखा बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में गुटखा बरामद, जुर्माना

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शुरू करवाया जीर्णोद्धार का काम

कुणाल षाड़ंगी ने ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर से आग्रह कर इस तालाब के जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाया. इस तालाब का जीर्णोद्धार होने से काफी हद तक लोगों को पानी के संकट से निजात मिलेगा. तालाब के जीर्णाद्धार कार्य का पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, अध्यक्ष ज्ञान तनेजा ने शुक्रवार को उद्घाटन किया. तालाब के सूखने से सबसे ज्यादा ग्रामीण प्रभावित हुए हैं. इस तालाब के जल का उपयोग लोग स्नान करने, मछली पालन करने आदि में करते थे. यह तालाब पशुओं के लिए भी काफी उपयोगी है. तालाब के सूखने से पशुपालकों को भी परेशानी हो रही है. इस मौके पर मुखिया पुरुषोत्तम मुंडा,श्रीमंत होता, बबलू पानी, रविकांत सीट, दीपक बारिक तथा अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही