Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर समीक्षा बैठक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की. इसमें कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बताया गया कि छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं. इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेश महतो, प्रखंड साधन सेवी तपन कुमार बेरा ,सपना दे, संकुल साधन सेवी विश्वनाथ पाल, तपन कुमार पाल, मलय चंदन साहू, स्वपन कुमार माईती, आत्मानंद दे, दिलीप कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-driver-absconded-with-692-piece-dhoti-sari-of-sona-sobran-scheme-police-engaged-in-search/">जमशेदपुर

: सोना सोबरन योजना का 692 पीस धोती-साड़ी लेकर टेम्पो चालक फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही