Search

 
 
 

बहरागोड़ा : रजलाबांध पंचायत मंडप जाने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील

 
Baharagoda : बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के सर्विस रोड से रजलाबांध पंचायत मंडप तक जाने वाली सड़क हल्की बारिश में ही कीचड़ में तब्दील हो गई है. इस सड़क पर ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क पर बाइक चलानी भी मुश्किल हो गई है. जब धूप निकलेगी तब सड़क पर धूल उड़नी शुरू हो जाएगी. धूल उड़ने से ग्रामीणों को परेशानी होगी. जबकि इस सड़क को कई माह पहले पंचायत में लगने वाली जनता दरबार के समय ही पंचायत स्तर से बनायी गयी थी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क बनाते समय अनियमितता ना बरती गई होती तो शायद यह समस्या उत्पन्न नहीं होती. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-accused-surrender-in-the-police-station-in-jugsalai-firing-case/">जमशेदपुर

: जुगसलाई फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही