Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दलदल में तब्दील सड़क, नारकीय जिंदगी जी रहे हैं मोहनपुर के ग्रामीण

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत अंतर्गत चौरंगी मुख्य सड़क से मोहनपुर गांव जाने वाली सड़क जलजमाव तथा कीचड़ से भर गयी है. दलदल में तब्दील इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण नारकीय जिंदगी जीने के लिए बाध्य हैं. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-illegal-mining-of-ballast-continues-in-mughda-village-of-danguvaposi-administration-silent/">नोवामुंडी

: डांगुवापोसी के मुघदा गांव में गिट्टी का अवैध खनन जारी, प्रशासन मौन

सड़क पर भर जाता है पानी 

सड़क पर पानी निकासी की सुविधा ना होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है. सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. कीचड़ से भर जाती है. इससे ग्रामीण आए दिन कीचड़ में फिसल कर जख्मी हो रहे हैं. सड़क का निरीक्षण विगत कई दिन पहले स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती ने भी किया था और आश्वासन दिया था कि इस सड़क का निर्माण बहुत जल्द किया जाएगा. गांव के ग्रामीण गोपाल खमराई, सोना खामराई, अंबिका दंडपाठ, राजेन दास, मंजू दास, सुरू दंडपाठ, बांका देहुरी, मुनि देहुरी ने कहा कि सड़क की बदहाली से हमें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-supply-scheme-is-closed-in-jamua-for-six-months-villagers-worried-for-drinking-water/">चाकुलिया

: जमुआ में छह माह से बंद है जलापूर्ति योजना, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही