Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bahragora: दारीसोल चेकपोस्ट पर चार लोगों से 12 लाख 49 हजार 850 रुपये जब्‍त

Bahragora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरसोल थाना अंतर्गत दारीसोल चेकपोस्ट पर विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा ने पश्चिम बंगाल के चार अलग-अलग लोगों से कुल 12 लाख 49 हजार 850 रुपये जब्‍त किये.

नहीं पेश कर पाए सही जानकारी और वैध दस्‍तावेज

रुपये ले जा रहे लोग पूछताछ करने पर नगद के संबंध में सही जानकारी और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये. पुलिस की ओर से नियमानुसार रुपये जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

किसी भी वाहन को बिना तलाशी प्रवेश की इजाजत नहीं : थाना प्रभारी

बरसोल थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रवेश मार्गों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी वाहन को बिना तलाशी लिए सीमा क्षेत्र में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-separate-ballot-unit-will-be-set-up-for-nota-in-potka/">Jamshedpur

: पोटका में ‘नोटा’ के लिए अलग से लगेगा बैलेट यूनिट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही