Search

 
 
 

Bahragora: दारीशोल चेकनाका पर जब्‍त किए गए 4 लाख 70 हजार रुपये

 
Bahragora (Himangshu karan):  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र दारीशोल स्थित चेकनाका पर विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है. इसके तहत सोमवार को जांच टीम में शामिल मजिस्ट्रेट अभिजीत बेरा व पुलिस जवानों ने दो कार से दो लोगों के पास से कुल 4 लाख 70 हजार रुपये जब्‍त किये.

सही जानकारी और वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाये

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदनीपुर से गोपिबल्लवपुर जा रही कार (डब्लु बी 30 एक्यू 6060) से 3 लाख 50 हजार रुपये जब्‍त किया गया. वहीं कोलकाता निवासी अशोक कुमार सरोगी की कार (डब्लु बी 02 ए यु 9046) से 1 लाख 20 हजार रुपये नगद बरामद किए गए. पूछताछ करने पर रुपये के संबंध में दोनों सही जानकारी और कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाये. इसके बाद पुलिस की ओर से नियमानुसार रुपये की जब्‍ती सूची बनाकर कर जब्‍त किया गया तथा आगे की कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bunty-bablis-government-looted-jharkhand-their-demise-is-certain-amar-bauri/">बोकारो

: बंटी-बबली की सरकार ने झारखंड को लूटा, इनका जाना तय- अमर बाउरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही