Search

 
 
 

बहरागोड़ा : संपूर्ण मानवता कल्याण संघ ने 500 जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

 
Baharagora : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के चाकुलिया और बड़शोल में बढ़ती ठंड से बचाव के लिए संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय गिरी ने गुरुवार को करीब 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया. डॉ. संजय गिरी ने कहा कि पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. बड़शोल क्षेत्र के मानुषमुड़िया, धानघोरी व चाकुलिया क्षेत्र के गोदराशोल, कालीयाम, हाथीबाड़ी, सालबानी, तेतुलिया, कालाझरीया आदि गांव के सबरों के बीच कंबल वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-information-about-legal-rights-given-in-legal-awareness-camp/">गिरिडीह

: विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

बढ़ती ठंड के कारण जारी रहेगा कंबल वितरण कार्यक्रम

उन्होंने कहा की सेवा ही धर्म है. बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम इस क्षेत्र में जारी रहेगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू, मुखिया दासो हेंब्रम, राम मुर्मू, उप मुखिया शिबू हेंब्रम, ग्राम प्रधान कुनु हेंब्रम, शुभम भोल, विश्वजीत राणा, सनातन सोरेन, पिंटू पातर, त्रिलोचन राणा, शंकर राणा, मिराज सोरेन समेत कई गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही