Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बालू माफिया खुलेआम कर रहे हैं बालू का अवैध कारोबार

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के बरसोल थाना अंतर्गत स्वर्ण रेखा नदी से बालू का उत्खनन एवं परिवहन का काला धंधा खुलेआम जारी है. खान एवं भूतत्व विभाग कभी-कभार मात्र कुछ वाहनों को जब्त कर तथा उसको जुर्माना कर अपने कर्तव्यों की खानापूर्ति कर लेते हैं. चित्रेश्वर के पास बंगाल के बालू घाट से अवैध कारोबारी प्रतिदिन 100 से ज्यादा ट्रैक्टर से बिना चालान के अवैध बालू का उठाव कर बंगाल के भातहांडिया तथा झारखंड के चित्रेश्वर होते हुए पांचोंडो, रगुनिया से बंगाल में प्रवेश करते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-chidiyas-munda-and-social-organizations-will-support-the-economic-blockade/">किरीबुरू

: चिड़िया के मुंडा व सामाजिक संगठन देंगे आर्थिक नाकेबंदी को समर्थन

लकड़ी माफिया करते हैं बालू का अवैध कारोवार

बालू लदा ट्रैक्टर के आने जाने के कारण गांव की सड़कें उखड़ रही है. बालू के इस अवैध धंधे से सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है. ग्रामीण सूत्र के मुताबिक बहरागोड़ा में अवैध लकड़ी का कारोबार करने वाले लोग बरसात के मौसम में बालू की तस्करी करते हैं, बताया गया कि इन लोगों का ग्रामीणों में इतना खौफ है कि कोई भी ग्रामीण इन लोगों के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही