Search

 
 
 

बहरागोड़ा : धड़ल्ले से हो रही है पानीपाड़ा घाट से बालू की चोरी

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरागड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू माफियाओं द्वारा प्रशासनिक रोक के बावजूद बालू का उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है. दिन दहाड़े ट्रैक्टर से नदी घाट से बालू का अवैध उत्खनन कर चाकुलिया, बहरागोड़ा तथा जगन्नाथपुर भेजा जाता है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-husband-stabbed-wifes-lover-serious/">मनोहरपुर

: पत्नी के प्रेमी को पति ने चाकू मारा, गंभीर

ग्रामीण युवा प्रशासन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं 

इस खेल में बालू माफियाओं को बचाने के लिए के ग्रामीण युवा चौक चौराहे पर उपस्थित रहकर प्रशासन की गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं तथा सूचना पाते ही मोबाइल द्वारा बालू माफियाओं को सूचित कर देते हैं. इसके एवज में बालू से लदे प्रत्येक वाहन से उन्हें कुछ राशि दी जाती है. वसूली की गयी मोटी रकम को ग्रुप के सदस्यों के बीच बांटी जाती है. इस घाट पर अवैध रूप से बालू उत्खनन का खेल हमेशा चलता है. दिन और रात ट्रैक्टरों के परिचालन से ग्रामीण परेशान रहते हैं. घाट पर बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने में प्रशासन विफल रहा है. जानकारी के मुताबिक पानीपाड़ा घाट से रोजाना 50 से 100 ट्रैक्टर बालू की चोरी होती है. इसे भी पढ़ें :रोहित">https://lagatar.in/two-arrested-in-rohit-murder-case-murder-was-done-at-station-road-in-ranchi/">रोहित

हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रांची के स्टेशन रोड में हुई थी हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही