Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के ईचड़ाशोल स्थित क्लब में मंगलवार की देर शाम को शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर तथा पूजा अर्चना कर की गई. मौके पर भूमिज समाज के लोगों ने नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में बाजार का परिभ्रमण किया. रात में क्लब स्थित मंच पर छऊ नृत्य, म्यूजिक जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किये गए हैं. समारोह को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष भूपति नायेक, उपाध्यक्ष डोमन नायेक, कोषाध्यक्ष हेमंत नायेक, सदस्य बबलू नायेक, हेमलाल नायेक, मुरली नायेक, चेतन नायेक, राम कृष्णा नायेक, दुर्गा नायेक सहित भूमिज समाज के अनेक लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-railways-gave-gift-to-chandil-residents-purushottam-tata-chhapra-and-tata-godda-trains-will-stop/">चांडिल
: रेलवे ने दी चांडिलवासियों को सौगात, पुरुषोत्तम, टाटा-छपरा व टाटा-गोड्डा ट्रेन का होगा ठहराव
[wpse_comments_template]