Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वृक्ष की डाली गिरने से जलमीनार का सोलर प्लेट टूटा, जलापूर्ति बंद

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के भागाबांधी गांव में रविवार की शाम आई आंधी से एक पेड़ की डाली टूट कर जल मीनार के सोलर प्लेट पर गिर गई. इसके कारण जल मीनार का सोलर प्लेट टूट गया है. इससे जल आपूर्ति बंद हो गई है. पेयजल के लिए ग्रामीणों के समक्ष परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं. ग्रामीणों को दूर स्थित चापाकल से पेयजल लाना पड़ रहा है. खासकर महिलाओं को पानी के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-tamolia/">जमशेदपुर

: तमोलिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ग्रामीणों ने सोलर प्लेट की मरम्मत की मांग की

ग्रामीणों के मुताबिक विगत शाम को आंधी के कारण जल मीनार के पास स्थित एक पेड़ की डाली टूट कर जल मीनार के सोलर प्लेट पर गिर गई. ग्रामीणों का कहना है कि सोलर प्लेट की मरम्मत नहीं हुई तो पेयजल के लिए उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. जब भीषण गर्मी पड़ेगी तब पेयजल के लिए हाहाकार मच जाएगा. ग्रामीणों ने टूटे हुए सोलर प्लेट की मरम्मत कर जलापूर्ति चालू करवाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :बालू">https://lagatar.in/intucs-mega-tractor-rally-on-april-6-regarding-sand-shortage/">बालू

की किल्लत को लेकर 6 अप्रैल को इंटक की महा ट्रैक्टर रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही