Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत बनाबुड़ा गांव में ग्रामीणों के समक्ष भीषण पेयजल संकट व्याप्त है. गांव में स्थापित सोलर जलापूर्ति योजना छह महीना से बंद है. ग्रामीणों के लिए पेयजल का दूसरा कोई स्रोत नहीं है. ग्रामीणों को दूर स्थित सिंचाई के लिए खेत में बने डीप बोरिंग से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गरमा धान की खेती के लिए खेत में बने डीप बोरिंग धान पकने के बाद बंद हो जाएंगे तो उन्हें और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-students-of-rd-tata-nttf-selected-in-infinity-learn-and-omnest-technology/">जमशेदपुर
: आरडी टाटा एनटीटीएफ के चार विद्यार्थियों का इंफिनिटी लर्न और ऑमनेस्ट टेक्नोलॉजी में चयन
: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अनुमंडल के 1347 बच्चे होंगे शामिल [wpse_comments_template]
: आरडी टाटा एनटीटीएफ के चार विद्यार्थियों का इंफिनिटी लर्न और ऑमनेस्ट टेक्नोलॉजी में चयन
कोई इस ओर नहीं दे रहा ध्यान
इसलिए बंद पड़ी सोलर जलमीनार को ठीक करने की जरूरत है. परंतु विभागीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. गांव की आरती नायेक, कुंती वाला नायेक, अमिता नायेक मिली नायेक सुभद्रा नायेक, सारो नायेक, बासंती धीवर, ममता नायेक, सुष्मिता नायेक, श्रीमती दास, सुचित्रा दास, सीमा दास ,सुमित्रा नायेक, सुकांति दास ने कहा कि प्रचंड गर्मी में पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा. जनप्रतिनिधि खराब पड़ी जल मीनार को शीघ्र ही चालू कराएं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-1347-children-of-the-subdivision-will-be-included-in-the-navodaya-vidyalaya-entrance-examination/">चांडिल: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अनुमंडल के 1347 बच्चे होंगे शामिल [wpse_comments_template]
Leave a Comment