Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : जामशोला में छह माह से खराब है सोलर जल मीनार

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत जामशोला गांव में भीषण जल संकट है. गांव में एक ही सोलर जल मीनार है. यह जल मीनार लगभग छह महीना पूर्व से बंद है. मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. ग्रामीणों को दूर स्थित दूसरे गांव के सोलर जल मीनार से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है बंद पड़ी सोलर जल मीनार के बारे में विभागीय अधिकारी को कई बार अवगत कराया जा चुका है. फिर भी अभी तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है. भीषण गर्मी में ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-election-amit-shah-will-do-road-show-in-devanahalli-today/">कर्नाटक

चुनाव : अमित शाह आज देवनहल्ली में करेंगे रोड शो, तैयारियों का लेंगे जायजा
ग्रामीण चीनू नायेक, सरोजिनी नायेक, उर्मिला नायेक मुक्ता नायेक सुभद्रा नायेक सारो नायेक, मंजूर रानी नायेक, बासंती धीवर, ममता नायेक, सुष्मिता नायेक, पर्वती नायेक, प्रवासिनी नायेक, मोहन लाल नायेक, प्रदीप नायेक, गुरु नायेक, विनय नायेक, गौतम धीवर, गणेश मुंडा समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी पदाधिकारियों के कारण उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही