Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बरागाड़िया पंचायत भवन का सोलर जलमीनार खराब

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागाड़िया पंचायत भवन के प्रांगण में स्थित सोलर जलमीनार कई माह से बंद पड़ी हुई है. इससे आस-पास के ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि कई बार वे विभाग के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों को सूचित कर चुके हैं. फिर भी जलमीनार की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई. जबकि पंचायत भवन में आए दिन जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों का जमवाड़ा लगा रहता है. फिर भी इस ओर ध्यान किसी ने नहीं दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-inaugurated-former-president-photo-gallery-in-singhbhum-chamber/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर में ‘पूर्व अध्यक्ष फोटो गैलरी’ का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शीघ्र कराई जाएगी मरम्मत - मुखिया

गांव के पल्टु बागुली,अनंत बागुली, टूलु बागुली, अमिय बागुली, चुटूल विंधानी, मनमथ विंधानी, शिव शंकर घोष, बापी घोष ने कहा कि जल मीनार के खराब रहने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने कहा कि सोलर जल मीनार की मरम्मत के लिए कल मिस्त्री आए थे. इन्हीं कारणों से मरम्मत नहीं हो पाई. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोलर जल मीनार की मरम्मत कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-inaugurated-former-president-photo-gallery-in-singhbhum-chamber/">आदित्यपुर

: रेस्टोरेंट संचालक और होटल मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद भेज रहा री-माइंडर नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही