Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरसोल थाना अंतर्गत माटिहाना-चाकुलिया मुख्य सड़क पर शनिवार को भुतिया पंचायत भवन के पास शनिवार की दोपहर एक पिकअप वैन (डब्ल्यूबी - 33 सी 9203) ने कान्हू मुर्मू (45 वर्ष) और उसके पुत्र बादल मुर्मू (12 वर्ष) को धक्का मार दिया. इससे दुर्घटना स्थल पर ही पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. पिता और पुत्र साइकिल से बहरागोड़ा से पाथरा अपने घर जा रहे थे. धक्का मारने के बाद पिकअप वैन सड़क पर पलट गया. वैन चालक संदीप दास भी आंशिक रूप से घायल हो गया है. ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया है. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. [caption id="attachment_656858" align="aligncenter" width="311"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Bahragora-CHALAK.jpg"
alt="" width="311" height="400" /> पिकअप वैन चालक.[/caption] इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-pm-narendra-modi-reached-the-spot-took-stock-of-the-accident/">ओडिशा
रेल हादसा : पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, हादसे का जायजा लिया, घायलों से मिलेंगे [caption id="attachment_656862" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/BAHRAGORA-VAIN-PALTA.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर पलटा पिकअप वैन.[/caption]
alt="" width="311" height="400" /> पिकअप वैन चालक.[/caption] इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-pm-narendra-modi-reached-the-spot-took-stock-of-the-accident/">ओडिशा
रेल हादसा : पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे, हादसे का जायजा लिया, घायलों से मिलेंगे [caption id="attachment_656862" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> सड़क पर पलटा पिकअप वैन.[/caption]
जानकारी के मुताबिक उक्त पिकअप वैन चाकुलिया से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. सूचना पाकर बरसोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. घायल पिता को पुलिस वाहन से बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई है. स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए रेफर कर दिया है. कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस बादल मुर्मू की लाश को ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया. इस दौरान जोरदार बारिश हो रही है. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है. ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं.
[caption id="attachment_656864" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/BAHRAGORA-ACCI-JAM.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> सड़क जाम करते ग्रामीण.[/caption]
alt="" width="600" height="400" /> सड़क जाम करते ग्रामीण.[/caption]
[wpse_comments_template]
Leave a Comment