Search

बहरागोड़ा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल शिव रात्रि के दिन से शुरू करेंगे पंचायत दौरा

Bahragora : बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शिव रात्रि के दिन से बहरागोड़ा विधानसभा की सभी पंचायतों का नियमित दौरा करेंगे. वे जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होकर हरसंभव समाधान का प्रयास करेंगे. उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को बहरागोड़ा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं. उन्होंने बताया कि उनके समर्थकों को मिलने वाले समय की कमी की भरपाई करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने उनके कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों को पूरा नहीं होने पर वर्तमान सरकार की उदासीनता पर चिंता जताई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parsudih-market-remained-closed-in-protest-against-agricultural-tax-retail-shops-opened-fruit-vegetable-business-normal/">जमशेदपुर

: कृषि कर के विरोध में बंद रही परसुडीह मंडी, खुदरा दुकानें खुलीं, फल-सब्जी व्यवसाय सामान्य
एकलव्य विद्यालय के चालू नहीं होने, मॉडल स्कूल के नये भवन में स्थानांतरित नहीं होने, गुड़ाबंदा स्थित कस्तूरबा विद्यालय का संचालित नहीं होने, बहरागोड़ा में बिजली व्यवस्था चरमराना, पेयजल की समस्या, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि माटिहाना चाकुलिया मुख्य सड़क पर आए दिन भारी वाहनों के चलने से दुर्घटनाएं हो रही हैंं. प्रशासन को 15 दिन का समय देते हुए भारी वाहनों के परिचालन को बंद करने का एलान किया. अगर भारी वाहनों का परिचालन बंद नहीं हुआ तो उन्होंने सड़क पर उतरने का ऐलान किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp