Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल प्रथम वर्ष के छात्र अनुराग कुमार (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार की दोपहर बॉयज हॉस्टल के कमरे में पंखे के सहारे गमछे से लटका उसका शव बरामद हुआ. मृतक अनुराग कुमार रांची रातू रोड का रहने वाला था. वह विगत पांच मई को ही आया था और कॉलेज परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर पांच में रहता था. इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बना कर अपने कब्जे में ले लिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-in-madhuabeda-the-villagers-made-wooden-and-bamboo-culverts-on-the-subarnarekha-river-with-shramdaan/">बहरागोड़ा
: मधुआबेड़ा में ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी पर श्रमदान से बनाई लकड़ी और बांस की पुलिया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/09rc_m_208_09052023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> हॉस्टल में पूछताछ करती पुलिस[/caption] जानकारी के मुताबिक अनुराग कुमार ने आज सिर में दर्द होने की बात कह कर छुट्टी ली थी और हॉस्टल के कमरे में था. जबकि अन्य छात्र क्लास चले गए थे. इसी बीच उसने गमछा के सहारे पंखा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. क्लास खत्म होने के बाद छात्र आए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. खिड़की से झांक कर देखा तो उसे फंदा पर झूलते हुए पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा को तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. छात्रावास अधीक्षक जगदीश कुमार के मुताबिक अनुराग कुमार सेमेस्टर बैक किया था. वह पांच मई को आया था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था. प्राचार्य संजत कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की है, इसके कारणों पता नहीं चला है. मृतक के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है. [wpse_comments_template]
: मधुआबेड़ा में ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी पर श्रमदान से बनाई लकड़ी और बांस की पुलिया
छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था अनुराग
[caption id="attachment_632050" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> हॉस्टल में पूछताछ करती पुलिस[/caption] जानकारी के मुताबिक अनुराग कुमार ने आज सिर में दर्द होने की बात कह कर छुट्टी ली थी और हॉस्टल के कमरे में था. जबकि अन्य छात्र क्लास चले गए थे. इसी बीच उसने गमछा के सहारे पंखा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. क्लास खत्म होने के बाद छात्र आए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. खिड़की से झांक कर देखा तो उसे फंदा पर झूलते हुए पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा को तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. छात्रावास अधीक्षक जगदीश कुमार के मुताबिक अनुराग कुमार सेमेस्टर बैक किया था. वह पांच मई को आया था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था. प्राचार्य संजत कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की है, इसके कारणों पता नहीं चला है. मृतक के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment