Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझीया में गुरुवार को मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांड्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष पुलिन मुंडा उपस्थित रहे. कार्यक्रम में टॉपर विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-opened-late-from-howrah-due-lack-of-coaches/">जमशेदपुर

: कोच के अभाव में हावड़ा से लेट खुलीं कई ट्रेनें

प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा व विद्यालय के अध्यक्ष पुलिन मुंडा द्वारा सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मुखिया प्रतिनिधि गणेश मुंडा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने तथा समय का सही उपयोग करने की सलाह दी. प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य करण ने शुभकामनाएं देते हुए बताया कि परिस्थितियां कितनी ही कठिन क्यों न हो, मन लगाकर पढ़ाई करें. आप निश्चित रूप से सफल होंगे. आपकी सफलता से ही विद्यालय का नाम रोशन होगा. सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में राजकुमार नंदी, सिउली प्रमाणिक, मंदिरा माझी,राहुल मुर्मू, जीना पाल, चंद्रमोहन मुंडा, रूनी रानी मुंडा, रितेश मुंडा, मौमिता महतो, रिया माझी के नाम शामिल हैं. इस अवसर पर सीआरपी सपन कुमार दत्ता, शिक्षक तापस रंजन महापात्र, मोहम्मद बरकत अली, राकेश कुमार, भूपेन चंद्र पात्र, उज्जवल कुमार , विवेक कुमार, राकेश कुमार पैड़ा, शिक्षिका बिथिका प्रधान तथा विद्यालय के तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-120th-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-celebrated/">डुमरिया

: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती मनाई गई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही