Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : प्लस टू उच्च विद्यालय में सुब्रत मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय के स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को स्कूल साक्षरता विभाग के खेलो झारखंड खेलो अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रो. सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी जीतराम मुर्मू तथा प्रखंड प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-deputy-commissioner-will-inaugurate-the-machine-for-making-firewood-from-dry-leaves-on-july-28/">नोवामुंडी

: सूखे पत्तों से जलावन बनाने की मशीन का 28 जुलाई को उपायुक्त करेंगे उद्घाटन

प्रतियोगिता में इन स्कूलों की टीमों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में बहरागोड़ा प्रखंड के बालकों में प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया, केबी हाई स्कूल गामारिया, हिंदी हाई स्कूल कैमी, प्लस टू हाई स्कूल बहरागोड़ा, हाई स्कूल गंधानाटा, प्लस टू हाई स्कूल खंडामौदा, अपग्रेड हाई स्कूल सियालविंधा, एलबीएसएम प्लस टू हाई स्कूल जयपुरा, हाई स्कूल कुमारडुबी, हाई स्कूल कटूशोल, हाई स्कूल पारुलिया, प्लस टू हाई स्कूल केशरदा की टीमों ने भाग लिया. वहीं बालिकाओं में प्लस टू हाई स्कूल बहरागोड़ा, प्लस टू हाई स्कूल खंडामौदा, केजीवीवी बहरागोड़ा तथा अपग्रेड हाई स्कूल सियालविंधा की टीमों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सभी विद्यालयों के खेल शिक्षक भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही