Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : 20 सूत्री का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुरेंद्र हांसदा का लोगों ने किया स्वागत

Baharagora : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता सह झामुमो के पूर्व प्रखंड सचिव सुरेंद्रनाथ हांसदा को बहरागोड़ा प्रखंड 20 सूत्री का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उनका जोरदार स्वागत किया. मानुषमुड़िया झामुमो कार्यालय में भुतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मांडी के नेतृत्व में झामुमो समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. झामुमो समर्थकों ने इस अवसर पर लड्डू का भी वितरण किया. इस अवसर पर जयदेव दास , बबलू गिरी, पिकु दास, बापी बंद, शीलु मांडी, अनूप दास, पंकज कुमार भोल , धीरेंद्र नाथ चांद, तारक धाटवारी समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही