Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : साइकिल सवार को बचाने में टाटा सुमो ने ट्रेलर में ठोका, सात घायल

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu karan) : एनएच 49 पर बड़सोल थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर चौक के समीप एक टाटा सुमो साइकिल सवार को बचाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान सात लोग बाल-बाल बच गए. जानकारी के मुताबिक जादूगोड़ा से सात लोग बासुदेव रजक, संध्या रजक, माया रजक, अनिता रजक, प्रिया रजक, रिया रजक, तपन रजक टाटा सूमो कार से डॉक्टर से दिखाने के लिए खड़गपुर जा रहे थे. उसी दौरान जगन्नाथपुर चौक पर एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में ट्रेलर के पीछे से धक्का मार कर डिवाइडर पर चढ़ गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Sumo-Ghayal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-bjp-protests-outside-house-demands-cbi-inquiry-into-subhash-munda-murder-case/">मॉनसून

सत्र : सदन के बाहर भाजपा का धरना, सुभाष मुंडा हत्याकांड की CBI जांच की मांग की
इस दौरान सभी लोग घायल हो गए. तत्काल सूचना पाकर बड़सोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पीसीआर वाहन में बैठाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. वहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. दुर्घटना इतनी भयावह हुई थी कि सूमो कार के परखच्चे उड़ गये हैं. बाद में गाड़ी को क्रेन मंगाकर बड़सोल थाना ले जाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही