Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मौत बनकर झूल रहा है बस टर्मिनल भवन का छज्जा

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे दो करोड़ की लागत से निर्मित जिला परिषद के बस टर्मिनल के जर्जर भवन का छज्जा मौत बनकर झूल रहा है. इससे कभी भी किसी यात्री की जान जा सकती है. मरम्मत के अभाव में यह भवन खंडहर में तब्दील हो गया है और छज्जा टूट कर गिर रहा है. यह स्थिति विगत दो साल से है. परंतु इसकी मरम्मत की दिशा में जिला परिषद द्वारा कोई पहल नहीं हो रही है और यह भवन अपना अस्तित्व खोते जा रहा है. जबकि इस टर्मिनल से सरकार को लाखों का राजस्व प्राप्त होता है. निर्माण के बाद से अब तक इस भवन की मरम्मत कभी नहीं कराई गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Bahragora-bus-turminal-1.jpg"

alt="" width="720" height="983" /> इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/ishita-dutta-who-plays-ajay-devgans-daughter-in-the-film-is-going-to-be-a-mother/">फिल्म

में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता बनने वाली हैं मां
ज्ञात हो कि इस बस टर्मिनल में करीब 70 यात्री बसें समेत अन्य छोटे यात्री वाहनों का ठहराव होता है. पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जाने वाले यात्री वाहन भी यहां ठहरते हैं. दिन के समय यात्रियों की काफी भीड़ रहती है. इस भीड़ में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहती है. लिहाजा लटकते हुए छज्जा के गिर जाने से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही