Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक की इलाज के दौरान मौत

Baharagora (Himangshu Karan) : बरसोल थाना अंतर्गत चाकुलिया-माटिहाना सड़क पर शुक्रवार की सुबह आलू से लदा ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 33 सी 7121 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था. इस दुर्घटना में ट्रक का चालक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला के विष्णुपुर निवासी उदय चक्रवर्ती 38 बुरी तरह घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी. एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था. इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई. सूचना पाकर ट्रक के मालिक और मृत चालक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-congress-will-form-government-in-madhya-pradesh-and-chhattisgarh-also-subodhkant/">चांडिल

: मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाएगी कांग्रेस – सुबोधकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही