Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक समीर महंती ने मंगलवार को दैनिक प्रखंड दौरे के क्रम में औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल कर्मियों द्वारा कार्य में विलंब करने को लेकर राजस्व उप निरीक्षकों को खूब फटकार लगाई एवं अपने कार्य को ईमानदारी से करने की हिदायत दी. प्रखंड कार्यालय के रोजगार सेवक और पंचायत सचिवों को भी सही तरीके से कार्य करने को कहा. साथ ही अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी बेहतर ढंग से कार्य करने के साथ-साथ अपने से निचले स्तर के कर्मियों पर बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-organized-meeting-in-jojodih-tola-regarding-problems/">चक्रधरपुर

: समस्याओं को लेकर जोजोडीह टोला में ग्रामीणों ने की बैठक आयोजित

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर प्रमुख सुषमा मुर्मू सोरेन, उप प्रमुख मनोरंजन होता, प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष असित मिश्रा, पार्टी के नेता गुरुचरण मांडी, सौमित्र ओझा, बिसु ओझा, हिमांसु सीट, मुखिया चैतन मुंडा, खितिष मुंडा, राजु माईति, राजीव लेंका, बापी साव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही