Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने किया प्राथमिक विद्यालय बनगोड़ा का निरिक्षण

 
Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बनगोड़ा में शिक्षकों की भारी कमी है. यहां कुल 85 विद्यार्थियों पढतें है जबकि इन्हें पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक है. इस विद्यालय का अपना आवश्यकता अनुसार भवन भी नहीं है. जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा विधायक समीर मोहंती को दी गई थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने मंगलवार शाम उक्त विद्यालय एवं बनगोड़ा ग्राम का दौरा किया. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी से दूरभाष पर बात कर दो दिनों के अंदर एक और शिक्षक की पदस्थापना प्राथमिक विद्यालय बनगोड़ा मे करने का निर्देश दिया और जिला खनिज संपदा निधि से दो कमरा का निर्माण करने की अनुशंसा की. इस मौके पर झामुमो नेता मुन्ना होता, सौमित्र ओझा, बिशु ओझा मनोज माईती, शक्ति पद पातर, सुबोध मन्ना, मानिक पात्र, सुकुमार बेरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vishwakarma-basti-mla-mangal-kalindi-visited-became-aware-of-the-problems/">जमशेदपुर

: विश्वकर्मा बस्ती का विधायक मंगल कालिंदी ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही