Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : विधायक ने क्लब भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में मंगलवार को विधायक समीर कुमार महंती ने क्लब भवन निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. पिछले विधानसभा चुनाव के दरम्यान यहां के ग्रामीणों ने क्लब भवन की मांग की थी. विधायक ने ग्रामीणों की मांग को पूरा किया. क्लब भवन की स्वीकृति देने और शिलान्यास करने के लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया. विधायक ने कहा कि भवन का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण करवाएं. निर्माण कार्य में ग्रामीण सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-old-man-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-near-jagannathpur/">घाटशिला

: जगन्नाथपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मदन मन्ना, संगठन सचिव रासबिहारी साव, युवा नेता अरुण बारीक, राजीव लेंका, सुमित माईती, मनोज माईती, जदूपति राणा, देवाशीष पैरा, विशाल बारीक समेत ग्रामीणों में से बापी साव, तपन बेरा, कामेश्वर जेना समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही