Search

बहरागोड़ा : विधायक ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में सोमवार को विधायक समीर कुमार महंती ने कई योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. डीएमएफटी निधि के तहत उच्च विद्यालय बहरागोड़ा परिसर में अनुसूचित जन जाति के 25 बेड वाले बालक छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. इसके पूर्व विधायक ने प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हॉल निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. मौके पर झामुमो नेता सह बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चाकुलिया प्रमुख धनंजय करुणामय, श्याम मुर्मू, बीरबल हेंब्रम, गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साव, सौमित्र ओझा, अमर हांसदा, लखन मांडी, बिशु ओझा, मनोज माईती, रामदास हेंब्रम, चंदन सीट, मिथुन कर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sails-jharkhand-mines-group-donates-battery-operated-vehicle-to-biodiversity-park/">किरीबुरू

: सेल की झारखंड खान समूह ने जैव विविधता पार्क को बैटरी चालित वाहन दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp