Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने किया दो पीसीसी सड़क का शिलान्यास

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानधोरी गांव में और मानुषमुड़िया गांव में चार-चार सौ फीट पीसीसी पथ का निर्माण होगा. गुरुवार को इस निर्माण कार्य का विधायक समीर कुमार महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में यहां के ग्रामीणों ने उनसे पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से पीसीसी सड़क की स्वीकृति दी. शिलान्यास समारोह में झामुमो प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,  उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा, मुखिया विधान चंद्र मांडी, बापी बंद, जयदेव दास, राबिन मुर्मू, पंकज भोल, पीकू दास, बिनंदन पातर, अनूप दास, हाबल गिरी तथा ग्रामीण आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-will-be-held-in-bhatkunda-panchayat-on-june-30/">चाकुलिया

: भातकुंडा पंचायत में 30 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही