Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विधायक ने उत्क्रमित प्लस टू विद्यालयों में भवन निर्माण का मामला विधानसभा में उठाया

 
[caption id="attachment_567741" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Vidhayak-Samir-Mohanti.jpg"

alt="" width="600" height="600" /> विधायक समीर महंती.[/caption] Baharagoda : विधानसभा के एकादश सत्र में मंगलवार को प्रश्न काल में विधायक समीर महंती ने शिक्षा से जुड़े दो अहम सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि वर्ष-2022 में विधानसभा क्षेत्र के चार विद्यालय केन्दाडांगरी उच्च विद्यालय, माटियाबांधी आंचलिक उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया उच्च विद्यालय तथा केशरदा उच्च विद्यालय को +2 उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. उत्क्रमित करने के पश्चात विभागीय नियमानुसार इंटर में नामांकन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया. पठन-पाठन भी संचालित हो रहा है. परंतु दुर्भाग्य का विषय है कि इन विद्यालयों के पास इंटर की पढ़ाई हेतु कोई आधारभूत संरचना नहीं है. फलस्वरूप सही अर्थ में पठन-पाठन की क्रिया नहीं चल पा रही है. सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-design-your-dream-career-in-hotel-management-at-nsu/">जमशेदपुर

: एनएसयू में होटल मैनेजमेंट में करें अपना ड्रीम करियर डिजाइन

विधायक ने शिक्षकों की अनुपलब्धता पर भी प्रकाश डाला

विधायक ने शिक्षकों की अनुपलब्धता पर भी प्रकाश डाला. विभागीय मंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि उक्त विद्यालयों के लिए बहुत जल्द 8 कमरों का भवन निर्माण कराया जाएगा. जिसकी प्रक्रिया सरकार के संज्ञान में आने के पश्चात शुरू कर दिया गया है. इस संबंध में जमशेदपुर उपायुक्त को सरकार के सचिव के द्वारा पत्राचार कर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की निधि से निर्माण कराने हेतु निर्देश दे दिया गया है. शिक्षकों के पदस्थापन का कार्य भी प्रक्रियाधीन है. विधायक ने एक अन्य प्रश्न के दौरान मध्य विद्यालयों में लिपिक का पद सृजित का मामला भी उठाया. विधायक ने कहा कि लिपिक का पद सृजित ना रहने के कारण शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त रहना पड़ता है. इसके कारण विद्यालय का पठन-पाठन की क्रिया प्रभावित होती है. अगर कम से कम एक लिपिक की नियुक्ति विद्यालयों में हो जाए तो शिक्षकों को पठन-पाठन के कार्य में सुविधा होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही