Search

बहरागोड़ा : गर्मी के दस्तक देते ही सूखने लगे तालाब

Baharagora : गर्मी की दस्तक देते ही बहरागोड़ा प्रखंड में तालाब सूखने लगे हैं. ऐसे कई तालाब हैं जिनके जल स्तर में अचानक कमी आने लगी है. इससे ग्रामीण चिंतित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अभी यह हाल है तो जब भीषण गर्मी पड़ेगी तब क्या होगा. सबसे ज्यादा असर गुहियापाल, पाथरी तथा मौदा पंचायत के तालाबों में देखने को मिल रहा है. तालाबों में पानी काफी कम हो गया है. अगर तालाब सूख गए तो सर्वाधिक परेशानी मवेशियों को होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-attendance-under-biometric-system-has-not-yet-started-in-many-colleges-of-ku/">चाईबासा

: केयू के कई कॉलेजों में अब तक शुरू नहीं हुई बायोमेट्रिक सिस्टम के तहत हाजिरी

अभी से ही स्थिति भयावह होती जा रही है

ग्रामीणों का कहना है कि इस साल अभी से ही स्थिति भयावह होती जा रही है. अगर भीषण गर्मी के दौर में तालाब सूख गए तो मवेशियों को पालना मुश्किल हो जाएगा. मवेशियों को धोने के लिए और मवेशियों को पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा. इधर, जल स्तर नीचे जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो जाएगा. चापाकल और सोलर जलापूर्ति योजना से पानी कम निकलेगा. ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल समस्या की भी परेशानी उठानी पड़ेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp