Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : एनएच 49 पर लंबी होती जा रही है वाहनों की कतार

Bahragora (Himangshu karan) : पश्चिम बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी आदिवासी समाज द्वारा विगत 4 अप्रैल कि सुबह से अनिश्चित काल के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 को जाम कर दिए जाने के कारण हाईवे पर विभिन्न राज्यों से कोलकाता जाने वाले सैकड़ों वाहन खड़े हैं. वाहनों की कतार बहरागोड़ा के बरसोल थाना तक पहुंच गई है. वाहनों की कतार धीरे-धीरे लंबी होती जा रही है. यात्री वाहन भी इस मार्ग से पश्चिम बंगाल नहीं जा रहे हैं. आलू, प्याज और फलों से लदे वाहन यहां से मुड़कर उड़ीसा होते हुए बंगाल जा रहे हैं. विदित हो कि कुड़मी समाज द्वारा खेमाशुली में बुधवार की सुबह से रेल मार्ग को भी अनिश्चित काल के लिए जाम कर दिया गया है. [caption id="attachment_599563" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BADSOL-JAM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एनएच 49 पर जाम में फंसा चालक ट्रक के अंदर ही खाना बनाते हुए.[/caption] इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/tisri-truck-driver-crushed-the-container-driver-police-chased-and-caught-the-truck/">तिसरी

: ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर ड्राइवर को कुचला, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक
बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 49 पर दारीशोल से बरसोल तक खड़े वाहनों के चालक काफी परेशान दिखे. अनेक वाहन ऐसे हैं जो पिछले 30 घंटा से जाम में फंसे हुए हैं. अनेक चालकों को एनएच पर भोजन बनाते हुए देखा गया. कई चालक अपने वाहन में ही भोजन बना रहे थे. जाम में फंसे चालक मनोज कुमार यादव ने कहा कि कल से ही जाम में फंसे हैं. राउरकेला से कोलकाता जाने वाले वाहन के चालक अर्जुन सिंह, संबलपुर से कोलकाता जाने वाले वाहन के चालक दीपू कुमार रायपुर से कोलकाता जाने वाले चालक कंचन सिंह, बारकोट से मालदा जाने वाले वाहन के चालक दिनेश कुमार माझी ने कहा कि कल सुबह से ही जाम में फंसे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही