Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मोहनपुर से एनएच 49 को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Baharagoda : बहरागोड़ा के मोहनपुर से कैमी होते हुए बोनाबुड़ा में एनएच 49 से जुड़ने वाली सड़क कई वर्ष से जर्जर हालत में है. सड़क की स्थिति इतनी जर्जर है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. यह महत्वपूर्ण सड़क कैमी, निश्चिंतपुर ,दुबराजपुर, रघुनाथपुर समेत कई गांवों को जोड़ते हुए एनएच 49 से मिल जाती है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nalsa-established-legal-defense-cell-in-seraikela-civil-court/">आदित्यपुर

: सरायकेला व्यवहार न्यायालय में नालसा ने लीगल डिफेंस सेल की स्थापना की

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी इस ओर नहीं दे रहे ध्यान 

इन गांवों को बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली यह प्रमुख सड़क वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रही है. इस सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज आते हैं. सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आने जाने वाले विद्यार्थियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र के ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. परंतु जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :राजस्थान">https://lagatar.in/couple-romance-on-moving-bike-in-rajasthan-video-viral-fir-registered/">राजस्थान

में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही