Search

बहरागोड़ा : आंधी से घर का छप्पर उड़ा, परेशानी में परिवार

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की पाटपुर पंचायत के भागाबांधी गांव में रविवार की शाम आई आंधी से रंजीत नायक नामक व्यक्ति के घर का छप्पर उड़ गया. आंधी के कारण छप्पर के कई एस्बेस्टस भी टूट गए हैं. जब आंधी आई तो परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए. घर का छप्पर उजड़ जाने से रंजीत नायक का परिवार पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए है. गरीबी के कारण छप्पर की मरम्मत कराने में भी वे असमर्थ हैं. ऐसे में उन्हें मदद की दरकार है. परंतु अभी तक मदद के लिए किसी ने हाथ नहीं बढ़ाए हैं. रंजीत नायक एक मजदूर हैं. मजदूरी कर ही परिवार चलाते हैं. उन्होंने कहा कि छप्पर की मरम्मत कराने में उन्हें आर्थिक रूप से परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-tamolia/">जमशेदपुर

: तमोलिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp