Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल और सरकार की वार्ता बेनतीजा

Baharagora :  कोलकाता के सचिवालय में 11 अप्रैल को कुड़मी समाज के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही. इस वार्ता में पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज के राज्य अध्यक्ष राजेश महतो, संयोजक कौशिक महतो, अभिजीत महतो, आदिवासी जनजाति कुड़मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी महतो और कुड़मी सेना के संयोजक सुदीप महतो शामिल हुए थे. सरकार की ओर से मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी शामिल थे. वार्ता में कोई निर्णय नहीं होने के कारण झाड़ग्राम से सटे मानिकपाड़ा में बुधवार की देर शाम को कुड़मी समाज की एक बैठक होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-burnt-effigy-of-cm-at-jhinkapani-chowk/">चाईबासा

: भाजपा ने झींकपानी चौक पर किया सीएम का पुतला दहन

राज्य सरकार ने रिपोर्ट भेजने से किया इंकार 

इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी. उक्त जानकारी पश्चिम बंगाल कुड़मी समाज के अध्यक्ष राजेश महतो ने दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की रिपोर्ट भेजने से इंकार कर दिया गया. सरकार पक्ष से कहा गया कि जो भी रिपोर्ट भेजनी थी केंद्र सरकार को भेज दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-state-president-and-mp-bidyut-mahto-who-came-to-meet-abhay-singh-in-ghaghidih-jail-returned-to-vairang/">जमशेदपुर

: घाघीडीह जेल में अभय सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बिद्युत महतो बैरंग लौटे

जल्द ही बैठक कर बनाएंगे रणनीतिक

विदित हो कि आदिवासी कुड़मी समाज ने कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर खेमाशुली और कुस्तौर में रेल मार्ग अवरुद्ध किया था. इधर, इन्हें दो मांगों को लेकर कुड़मी समाज ने खेमाशुली में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 को 4 अप्रैल से ही जाम कर दिया था. सरकारी अधिकारियों के आश्वासन पर नौ अप्रैल को आंदोलन वापस ले लिया गया था. ऐसे में समझा जा रहा है कि विभिन्न कुड़मी संगठन के लोग बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही