Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : गुहियापाल पंचायत क्षेत्र के भूगर्भ में है तांबा जैसी कई महत्वपूर्ण धातु

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत स्थित झरिया, महिषपुर, दरखुली और मधुपुर गांव के भूगर्भ में तांबा जैसी कई महत्वपूर्ण धातु हैं. इस विस्तृत क्षेत्र में फैले धातु के भंडार की खोज भारतीय भूतत्व विभाग के मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. इसके साइट मैनेजर मनोरंजन मुखर्जी ने बताया कि यहां पर उच्च गुणवत्ता वाला तांबा पाया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-suhagin-women-worshiped-vat-savitri-and-sought-long-life-for-their-husbands/">चक्रधरपुर

: सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर पति के लिए मांगी लंबी उम्र
इसके अलावा माइका और अन्य धातुएं भी उपलब्ध हैं. जांच उपरांत ही बताया जा सकता है. प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित गौतम ने बताया यह जांच अंतिम दौर में है. जानकारी के अनुसार भूगर्भ के नीचे लगभग दो सौ मीटर से लेकर छह सौ मीटर की गहराई में ये सारी धातुएं पाई गई हैं. खनन की प्रक्रिया खुले में या तो भूमिगत होगी. यह सर्वे कार्य पूरा होने के बाद ही कहा जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही