: गड्ढेनुमा कलवर्ट में गिरकर वाहन चालक हो रहे हैं चोटिल
बहरागोड़ा : मोहनपुर में चौरंगी-बहरागोड़ा सड़क किनारे लगा है कचरे का अंबार
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा-चौरंगी सड़क के किनारे मोहनपुर में कचरे का ढेर लगा है. यहां पर सड़क के किनारे कचरे बिखरे पड़े हैं, जबकि वहीं से एक सड़क प्रखंड कार्यालय की ओर जाती है. कचरे की ढेर से दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पास में ही मोहनपुर आंगनबाड़ी केंद्र है और केंद्र के चारों ओर कचरे बिखरे पड़े हैं. साफ-सफाई के लिए कोई पहल नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-drivers-are-getting-injured-after-falling-into-a-pit-shaped-culvert/">चाईबासा
: गड्ढेनुमा कलवर्ट में गिरकर वाहन चालक हो रहे हैं चोटिल पंचायत प्रतिनिधि और पदाधिकारी हैं मौन
इसी सड़क के किनारे साप्ताहिक हाट और डेली मार्केट लगता है. कचरे के कारण यहां आने वाले क्रेता और विक्रेताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके पास में ही आंगनबाड़ी केंद्र है. केंद्र में आने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास भी कचरे बिखरे पड़े हैं. केंद्र के चारों और झाड़ियों की भरमार है. सफाई को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी गंभीर नहीं हैं. बरसात में सड़क के किनारे बिखरे कचरे परेशानियों का कारण बन सकते हैं. [wpse_comments_template]
: गड्ढेनुमा कलवर्ट में गिरकर वाहन चालक हो रहे हैं चोटिल
Leave a Comment