Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सालदोहा में सड़क के किनारे लगा है कचरे का अंबार

 
Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की पथरा पंचायत अंतर्गत सालदोहा गांव के बीच मुख्य सड़क के किनारे एक बड़े भू-भाग पर कचरों की ढेर लगी है. आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग यहीं पर कचरा और प्लास्टिक फेंक दे रहे हैं. काफी दिनों से यहां कचरों का ढेर लगा है. सड़क पर भी कचरे उड़ रहे हैं. मवेशी कचरे में बिखरे प्लास्टिक को खा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-the-mla-provided-financial-help-in-shraddha-karma/">बहरागोड़ा

 : विधायक ने श्राद्ध कर्म में की आर्थिक मदद
इससे मवेशियों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है. काफी दिनों से यहां साफ-सफाई नहीं की गई है. कचरों से दुर्गंध फैल रही है. पंचायत स्तर से भी साफ-सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं है. विदित हो कि यह सड़क बहरागोड़ा में उच्च पथ संख्या 49 से जुड़ने वाली प्रमुख सड़क है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही