Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : शासन गांव में तीन दिवसीय गाजन पर्व शुरू

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत स्थित शासन गांव में रविवार को तीन दिवसीय गाजन पर्व धूमधाम से शुरू हुआ. पांच भोक्ताओं ने शासन स्थित नूतन पोखर में स्नान कर पूजा-अर्चना की. उसके बाद गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंचे और मंदिर की परिक्रमा की. पुजारी सुमन मिश्रा द्वारा पूजा-अर्चना किया गया. भोक्ता सत्यवान नायक, संवरण दंडपाठ, हेमंत पुष्टि, सत्यवान नायक तथा शुखेदु पात्र रहे. रात्रि में मंदिर प्रांगण स्थित मैदान में भजन संध्या का आयोजन हुआ.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/baharagora-puja-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> 22 मई को जीभ फोड़ तथा रात्रि में पुरुलिया के छऊ शिल्पी द्वारा छऊ नृत प्रस्तुत किया जाएगा. मंगलवार को अग्नि पाट के साथ रात्रि में बांग्ला जात्रा तथा ओड़िया जात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस बार पूजा का खर्च भक्त चिन्मय जाना के द्वारा दिया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संजय पहराज, तापस घोष, देवदत्ता उपाध्याय, मनोज पहराज, अनूप नायेक, विवेक जाना, संनत नायेक, दुशमंत पहराज, मनोज पुष्टि, टुकूलु जाना सहित अनेक ग्रामीण जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sangat-of-sonari-cast-a-shadow-over-the-martyrdom-of-guru-arjun-dev/">जमशेदपुर

: गुरु अर्जुन देव की शहादत पर सोनारी की संगत ने छबील लगाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही