Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा-मौदा सड़क पर मंगलवार की देर शाम बाइक व साइकिल सवार के बीच टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. बाइक चालक सपन नायेक (19) की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया गया है. जबकि बाइक सवार विमल नायेक (53) तथा साइकिल सवार संजीव चौधरी (22) प्राथमिक इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार महुलडांगरी गांव निवासी सपन नायेक तथा विमल नायेक बाइक पर सवार होकर किसी शादी समारोह में भाग लेने गुहियापाल जा रहे थे. वहीं, साइकिल सवार पीठापुरा गांव निवासी संजीव चौधरी टेंट का काम कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हो गई.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/02rc_m_335_02052023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-in-the-case-of-robbery-from-truck-driver-and-khalasi-on-the-highway/">जमशेदपुर
: हाइवे पर ट्रक चालक व खलासी से लूट मामले में एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment