Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: गहना चमकाने के नाम पर कांग्रेस नेता की पत्नी से तीन लाख के गहने ले उड़े शातिर

Advertisement
Advertisement
Bahragoda : गुरुवार को बहरागोड़ा के उईनाला निवासी कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार मिश्रा उर्फ बुलु मिश्रा की पत्नी प्रभाती मिश्रा से गहने चमकाने के नाम पर दो शातिर अपराधी तीन लाख के सोने के जेवर ले उड़े. गुरुवार दोपहर 11 बजे हुई वारदात के अनुसार दो शातिर बदमाश बुलु मिश्रा के घर पर पहुंचे और उसकी पत्नी से गहने चमकाने की बात कहकर गहने मंगवाए. उसमें से एक बदमाश बरामदे में गया जबकि एक बाहर रहा. उन्होंने कहा कि वे कंपनी के पाउडर और लिक्विड से गहने साफ करने का काम करते हैं. प्रभाती मिश्रा उनके झांसे में आ गई और करीब तीन लाख के सोने के गहने लाकर बदमाश को उसे साफ करने के लिए दे दिए. बदमाश ने उन गहनों को लिक्विड में डूबो दिया. इन गहनों में दो सोने की बाली, एक चेन, एक अंगूठी, एक लॉकेट शामिल था. ठीक उसी समय कांग्रेसी नेता बुलु मिश्रा घर पहुंच गए. उनमें से एक बदमाश जिसके हाथ पर पाउडर लगा था उनके पास गया और पैर छूकर प्रणाम करने लगा. इसके बाद बुलु मिश्रा पर बेहोशी छाने लगी. पत्नी भी उन्हें देखने में लग गई. तब तक दोनों बदमाश तीन लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए. गुरुवार को ही इन बदमाशों ने दो-तीन और घरों में ठगी का प्रयास किया था. गौरतलब है कि बहरागोड़ा में पिछले 4 महीनों में छिनतई, चोरी, महिलाओं से चेन की छिनतई, ठगी की 15वीं घटना है, पुलिस किसी भी मामले का उद्भेदन करने में असफल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही