Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, घरों में घुसा पानी

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में शनिवार की सुबह पांच बजे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इससे कई गांवों में पानी भर गया है. प्रखंड के साकरा पंचायत अंतर्गत धाधिका गांव में किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी नाला को बंद कर दिया गया है. इससे बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया है. पानी घरों में घुटने तक भर गया है. अचानक भारी बारिश की वजह से घरों में पानी घुसने से सारा सामान भींग गया है. गांव के लोगों का करीब 50 हजार रुपए का धान खराब हो गया. इसके अलावा अन्य सामान भी नष्ट हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी नाला बंद करने की सूचना जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को नहीं दी. इस कारण आज घरों में पानी भर गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Bahragora-Pani-Saman.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-remained-troubled-till-late-night-due-to-stoppage-of-electricity-and-communication-service/">किरीबुरु

: बिजली व संचार सेवा ठप रहने से देर रात तक लोग रहे परेशान
इससे उनका काफी नुकसान हुआ. इसमें ग्रामीण पद्मलोचन पात्र, कमल लोचन पात्र, प्रदुमना पात्र, गौरी शंकर पात्र, बजेंद्र पात्र के घरों में पानी घुसने से काफी चिंतित हैं. ग्रामणों का कहना है कि उक्त नाला को नहीं खोला गया तो बरसात के दिनों में पानी उनके घरों में घुसता रहेगा और सामान नष्ट होते रहेंगे. जनप्रतिनिधि और अधिकारी पानी निकासी की व्यवस्था करें. दूसरी ओर, बारिश होने से किसान खुश हैं. यह बारिश उनके खेतों और फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही