Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : कुष्ठ उन्मूलन के लिए सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Baharagoda : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में 15 जून से 28 जून तक चलने वाले राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड की सभी सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने सभी सहियाओं को कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में बताया. साथ ही रोग की पहचान तथा उसके निराकरण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. बीडीटी के श्याम मांडी द्वारा रोग की पहचान करने तथा उसके रोकथाम के कई उपाय बताए गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेप्रोसी प्रभारी चंदन कुमार मन्ना ने सभी सेविकाओं को बताया कि अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्ति की पहचान करें और उसका इलाज कराएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-schools-trying-to-escape-citing-summer-vacation-action-will-be-taken/">जमशेदपुर

: गर्मी छुट्टी का हवाला दे कर बचना चाह रहे स्कूल, होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही