Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सीएचसी में सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मच्छर तथा मक्खियों से फैलने वाली बीमारियों के बारे में गुरुवार को सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, कालाजार के लक्षण तथा उसके निराकरण के सारे उपाय बताए गए. प्रशिक्षक दिनेश घोष, चंदन मन्ना, सनत बेरा तथा मैषा हांसदा ने बताया कि यह कोई घातक बीमारी नहीं है. इसका उचित इलाज से ही निराकरण किया जा सकता है. सावधानी ही इन सब बीमारियों से हमें बचाती है. रात्रि में सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग ही इसका सर्वोत्तम उपाय है. इस मौके पर प्रशिक्षण लेने पहुंची बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की अनेक सहियाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-drinking-water-crisis-in-sialbindha-high-school-upgraded-due-to-transformer-burning/">बहरागोड़ा

: ट्रांसफार्मर जलने से उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियालबिंधा में पेयजल संकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही